Dr Naveen Sharma

Doctor
blog-image1
डायबिटीज में कौनसा ख़ाना ख़ाना चाहिये

अपने खाने में हमें किस तरह के बदलाव लाने की जरुरत है जो वास्तव में डायबिटीज के लिए काम करते हैं। अगर आप अपने दिन की शुरुआत चाय या कॉफी के साथ करते हैं तो फीकी चाय कॉफी के साथ बिस्किट, रस्क, नमकीन लेना टाले। इसकी जगह आप नट्स जैसे की बादाम, अखरोट, पिस्ता ले सकते हैं। ब्रेकफस्ट में आप 1 ग्लास दूध या 1 बड़ी कटोरी दही के साथ कोई भी हाई फाइबर, ग्रेन खा सकते हैं जैसे कि दलिया, जिसे आप दूध के साथ खा सकते है, या नमकीन दलिया भी खा सकते हैं। ओट्स, स्टफ्ड रोटी, बेसन का चीला, दाल का चीला, ओट्स का चीला,स्प्राउट्स - इन सभी चीजों को हम नाश्ते में शामिल कर सकते हैं। सबसे ज़रूरी है कि खाने की शुरुआत करते समय आप अपनी प्लेट को आधा सब्ज़ियों से भरे। इन सब्ज़ियों को आप सलाद के रूप में खा सकते हैं। अगर किसी को कच्ची सब्जियां सूट नहीं करती या नहीं खाना चाहते हैं, तो आप उसकी जगह स्टीम्ड वेजिटेबल या फिर सब्जियों को सौटे करके भी खा सकते हैं। इसके बाद प्लेट को 1 चौथाई प्रोटीन से भरे। प्रोटीन के विकल्प जो आप चुन सकते हैं वो है दाल, चने, राजमा,छोले, दही, पनीर। अगर आप माँसाहारी हैं तो आप चिकन या फिश भी शामिल कर सकते हैं। अब प्लेट का आखिरी 1 चौथाई हिस्सा आप अनाज से भरे। जिसमें आप रोटी, दलिया, ओट्स ऐसी चीजें शामिलकर सकते हैं। रोटी के बारे में कोशिश करें कि ज्यादा रेशा युक्त अनाज को उपयोग करे। जैसे की अगर गेहूं का आटा इस्तेमाल कर रहे हैं तो वो चोकरयुक्त होना चाहिए। अगर आप चावल खाना चाहते हैं तो आप अपनी थाली में से 1 रोटी कम करके उसकी जगह आधी कटोरी पका हुआ चावल ले सकते हैं। अगर आपको खाने के बीच में नाश्ता करना हो तो आप उसमे कुछ सेहतमंद विकल्प चुन सकते हैं। जैसे कि आप कोई भी 1 सीजनल फ्रूट खा सकते हैं। आप 1 छोटा फ्रूट या फिर 1 कटोरी कटा हुआ फ्रूट खा सकते हैं। इसके अलावा आप वेजिटेबल सूप, चिकन सूप विदवेजिटेबल्स, स्प्राउट्स, रोस्टेड चना, पनीर को वेजिटेबल के साथ सौटे करके या फिर चिकन या टोफू को वेजिटेबल के साथ सौटे करके भी खा सकते हैं। अपने रोज़ के नाश्ते के लिए जितना हो सके पैकेज फूड औरबेकरी प्रोडक्ट्स को टाले। फ्रूट जूस लेने की बजाय आप ताज़े फलों पर विश्वास करे। क्यूंकि वो फाइबर और पोषक तत्वों का 1 अच्छा सोर्स है। अपने खाने में मैंदे से बनी हुई चीजें जैसे कि मोमोस, पास्ता, मैगी, इन सब चीजों का भी इस्तेमाल हमें जितना हो सके टालनाचाहिए। शुगर फ्री, फैट फ्री, हाई फाइबर डायबिटीज फ्रेंडली डायट फ्रेंडली जैसे शब्दों से प्रभावित होकर आप अपने खाने की खरीदी न करें। कोशिश करें कि आप शराब कम से कम मात्रा में ले। क्यूंकि ज्यादा मात्रा में लेने पर ये आपके शुगर लेवल को प्रभावित कर सकता है। डायबिटीज में हेल्दी डायट का पालन करने का मतलब यह नहीं है कि आप बाहर खाना नहीं खा। आप आउटिंग कर सकते हैं बाहर भी खा सकते हैं। परइस पे नियंत्रण रखना बहुत ज़रूरी है।

No Answers